सोमवार, 20 अप्रैल 2015

होममेकर

बेतरतीब मकान को
बडे जतन से संवार कर
उसे घर बनाती है वह
... और ढूंढ रही होती है
कोई ऐसा कोना
जहां घडी-दो घडी
बैठकर खुद से  करे
ढेर सारी अनकही बातें
जिसकी दीवारें बन जाएं कैनवस
और वह उन पर चस्‍पां कर दे
उम्‍मीदों से भरा एक कोलाज
सदियों से उसकी यह तलाश जारी है
पर वह अब तक
ढूंढ न पाई
कोई एेसा कोना
जहां वह जी ले
कुछ पल अपने साथ
....सिर्फ अपने लिए।

2 टिप्‍पणियां: